Deoli News 4 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की बंगाली कॉलोनी मां दुर्गा सेवा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का शुक्रवार को शोभायात्रा के साथ समापन हुआ।

यह महोत्सव 29 सितंबर से बंगाली कॉलोनी स्थित काली माता मंदिर परिसर में चल रहा था। महोत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शोभायात्रा की शुरुआत काली माता मंदिर से हुई, जो शहर के मुख्य मार्गो से होकर बोयड़ा गांव स्थित बनास नदी तक पहुंची। मार्ग में शहरवासियों ने पुष्पवर्षा और जलपान कराकर स्वागत किया।
शोभायात्रा में पवनसुत हनुमान अखाड़े के पहलवानों ने सत्यनारायण साहू और मदन ग्वाला के नेतृत्व में पट्टेबाजी, करतब और व्यायाम का प्रदर्शन किया। वहीं बंगाली समाज के महिला-पुरुष नाचते-गाते और माता के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। शाम को यात्रा बोयड़ा गांव स्थित बनास नदी तट पर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इसी तरह नगर पालिका मंडल के कार्यक्रम की प्रतिमा भी विसर्जित की गई।
झोपड़ी में रखे थे 10 लाख रुपए के नोट! फिर भीषण में आग में जल गए, हैरान कर देगा मामला


