Deoli News 4 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के बीसलपुर रोड अंबापुरा क्षेत्र में मनसा रिसोर्ट के पास स्थित वाटर सप्लाई लाइन पिछले 15 दिनों से लीकेज है, जिसके चलते बस्ती के कई घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है।
यहां के लोगों का आरोप है कि समस्या से संबंधित कर्मचारियों को कई बार मौके पर लाकर लीकेज दिखाया जा चुका है, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी इसे ठीक नहीं किया गया है। इस लीकेज से न सिर्फ हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, बल्कि पाइपलाइन में बाहर की गंदगी और मिट्टी प्रवेश कर रही है। लीकेज के पास जमा हो रहे इस गंदे पानी के कारण बस्ती के कई घरों में गंदगी युक्त या दूषित पानी पहुँच रहा है। लोगों ने बताया कि लीकेज के दबाव और पानी बर्बाद होने के कारण, बस्ती के कई घरों में समान रूप से पानी नहीं पहुँच पा रहा है। कुछ घरों में तो बिल्कुल पानी नहीं आ रहा, जबकि अन्य घरों में बहुत कम दबाव से पानी आता है।
बहाने से चल रहा है काम
कॉलोनी के लोगों का कहना है कि जल योजना से जुड़े अभियंता और कर्मचारी “आजकल आजकल” का बहाना करके समस्या को लगातार टाल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन संबंधित विभाग द्वारा कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
कॉलोनी के निवासियों ने स्थानीय प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों ने आग्रह किया है कि उक्त लीकेज को मरम्मत कराया जाए।
मंच पर सीएम भजनलाल की फोटो और मुन्नी बदनाम हुई.. प्रताप नगर में ये कैसा उत्सव


