Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpमरीजों को दिए पोषण किट, निक्षय मित्र बने

मरीजों को दिए पोषण किट, निक्षय मित्र बने


Deoli News 3 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत कासीर में ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान चिन्हित टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित किए गए।

विधायक राजेंद्र गुर्जर और पंचायत समिति प्रधान बनवारी लाल जाट ने 2 निक्षय पोषण किट वितरित किए। नर्सिंग ऑफिसर खेमराज चौधरी ने बताया कि पोषण किट वितरण के साथ मरीजों को मानसिक सहयोग भी दिया गया, जिससे उनके उपचार की प्रक्रिया सरल हो सके। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कासीर ने 6 निक्षय मित्र बनाए।शिविर में सोजीराम जाट सरपंच, कमलेश मीणा, स्वाति कनौजिया प्रसाविका, मालती गुर्जर लैब टेक्नीशियन, सुरभि मीणा फार्मासिस्ट और आशा सहयोगिनियां उपस्थित थी।

इसी तरह ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम पंचायत डाबरकला में शिविर लगा। इस दौरान यहां भी विधायक राजेंद्र गुर्जर, पंचायत समिति प्रधान बनवारी लाल जाट ने 5 निक्षय पोषण किट वितरित किए। इस दौरान डॉ. रमेश कुमार मीणा भी मौजूद थे। शिविर में लोगों ने अपने विभिन्न काम करवाए।

झोपड़ी में रखे थे 10 लाख रुपए के नोट! फिर भीषण में आग में जल गए, हैरान कर देगा मामला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d