Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskतीन दिवसीय फैशन फेयर एग्जीबिशन का उद्घाटन हुआ

तीन दिवसीय फैशन फेयर एग्जीबिशन का उद्घाटन हुआ


Deoli News 3 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सखी सहेली ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फैशन फेयर एग्ज़िबिशन 2025 का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ। यहां उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया।

इसके बाद भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की गई। कमलेश मूंदड़ा ने बताया इस दौरान उपखंड अधिकारी ने कहा कि “इस तरह के आयोजन नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता हैं। समारोह में महिलाएँ और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत नीतू मंगल, मोनिका सुराणा और वंदना ने दुपट्टा ओढ़ाकर और उपहार भेंट कर किया।

आयोजन में स्पॉन्सर्स डॉ. सरिता मीना, डॉ. मनीषा सेठी, अजय मेवाड़ा, चितवन मेकओवर, केक लवर्स, न्यू लुक कलेक्शन और माया अजमेरा का सम्मान किया गया। फेयर में महिलाओं के लिए परिधान, ज्वेलरी, कॉस्मेटिक्स, होम डेकोर, किचन वेयर, गिफ्ट आइटम्स, बेकरी व मिठाइयाँ, बुटिक और अन्य फैशन प्रोडक्ट्स शामिल हैं। यह तीन दिवसीय फैशन फेयर एग्ज़िबिशन प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 7 बजे तक खुला रहेगा। इस दौरान महेश नर्सिंग होम से डॉ. कल्पना जिंदल भी मौजूद थी। जिन्होंने भी आयोजन को अच्छा कदम बताया।

झोपड़ी में रखे थे 10 लाख रुपए के नोट! फिर भीषण में आग में जल गए, हैरान कर देगा मामला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d