Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में हज़रत मोहम्मद सल्लाहू अलैहिवस्सलम की यौमे पैदाइश (जन्मदिवस) वफ़ात (निर्वाण) के मौके पर शुक्रवार को देवली में “जूलूस ए मोहम्मदी” निकाला जाएगा।
यह आयोजन पैगंबर ए कायनात के 1500 वर्ष पूर्ण होने पर निकाला जा रहा है। जूलूस की विधिवत् शुरुआत शुक्रवार सुबह फ़ज़र की नमाज़ के साथ कुरआन ख्वानी (कुरआन पठन) से होगी। जबकि सुबह 9 बजे जुलूस शुरू होगा, जो शाही ज़ामा मस्जिद से जूलूस ममता सर्कल, छतरी चौराहे से होते हुए हज़रत पहलवान शाह बाबा की मज़ार शरीफ़ पर पहुंचेगा। इसी तरह कोटा रोड, एजेंसी एरिया से, बंगाली कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी आदि से भी जूलूस निकलेगा। शाम को बच्चों के इस्लामिक प्रोग्राम भी होंगे। उक्त जानकारी समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस व हारून अंसारी ने दी।



