Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskडाकघर में समस्याओं को लेकर अभिकर्ताओं का विरोध, ज्ञापन सौंपा

डाकघर में समस्याओं को लेकर अभिकर्ताओं का विरोध, ज्ञापन सौंपा

परेशान एवं मनमर्जी करने का लगाया आरोप


​Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) डाकघर के अल्प बचत कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गुरुवार को डाकघर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस संबंध में पोस्टमास्टर जनरल अजमेर और देवली उपखंड अधिकारी कार्यालय में एक ज्ञापन सौपा है।

​ज्ञापन में बताया कि डाकघर में आए दिन नेट, सर्वर और बिजली की समस्या रहती है, जिससे काम बाधित होता है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने अपनी मनमर्जी से अभिकर्ताओं के कार्य का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया है, जो कि अनुचित है। पहले यह समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक था। ​डाकघर में केवल एक ही लेनदेन काउंटर होने के कारण लोगों और अभिकर्ताओं को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। इसके अलावा देरी होने पर दोपहर 12 बजे के बाद कर्मचारियों द्वारा लेनदेन के लिए मना कर दिया जाता है। वहीं हर महीने की 25 तारीख को अभिकर्ताओं के काम के लिए स्पष्ट मना करने का आदेश भी जारी किया गया है।

​ज्ञापन में महिला अभिकर्ताओं और एसएएस अभिकर्ताओं के साथ अभद्रता का भी आरोप लगाया गया है। भुगतान में नेफ्ट की सुविधा देने से भी डाकघर मना कर रहा है और कहता है कि इसमें कोई गड़बड़ी हुई तो जमाकर्ता जिम्मेदार होगा, जबकि नियमानुसार ग्राहक सीधे अपने बैंक खाते में भुगतान ले सकता है। ​अभिकर्ताओं ने बताया कि एसबी काउंटर पर कार्यरत कर्मचारी सुबह 9 बजे की जगह 10:15 बजे के बाद काम शुरू करते हैं, जिससे पहले से ही लंबी लाइन लग जाती है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
​गुरुवार को इस विरोध के दौरान डाकघर के कर्मचारी और अभिकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई, जिससे करीब आधे घंटे तक कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारियों को यहां जमकर खरी खोटी सुनाई।

ज्ञापन भेजने में सुशीला, लोकेश, मीनाक्षी, विमला पारीक, नीरज, सुमन महेश्वरी और सहित कई अन्य नाम शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों से इन समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने की मांग की है। इस संबंध में स्थानीय पोस्टमास्टर का कहना है कि 2 बजे बैंक बड़ा फंड नहीं लेता है। जिस वजह से दोपहर 12 बजे का समय तय किया गया है। व्यवस्था बनाने के लिए यह समय निर्धारण किया गया है।

आधी रात बाद डकैतों का तांडव, परिवार को बंधक बनाकर सब लूटा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d