पेंशनर भवन में लगेगा शिविर
Deoli News 30 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर के भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल, कैंसर केयर एवं जन सेवा समिति देवली के संयुक्त तत्वाधान में 31 मई को देवली में कैंसर जांच, आपके द्वार हेल्थ कैंप लगाया जाएगा।
जिसमें यहां आने वाले लोगों को चिकित्सीय परामर्श के साथ आधा दर्जन नि:शुल्क जांच की सुविधा भी मिलेगी। जनसेवा समिति अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि यह शिविर सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक तहसील परिसर स्थित राजस्थान पेंशनर भवन में आयोजित होगा। शिविर में मैमोग्राफी (स्तन जांच), पेप स्मीयर टेस्ट (गर्भाशय की जांच) फेफड़ों की जांच, ओवरी, प्रोस्टेट व अन्य रक्त परीक्षण नि:शुल्क जांच की जाएंगी। उक्त कैंप में मुंह या गले में नहीं भरने वाला छाला, निकलने में दिक्कत होना, आवाज में परिवर्तन, शरीर के किसी भी भाग में गांठ, आकार में परिवर्तन, लंबे समय तक खांसी या कफ में खून, मल, मूत्र द्वार में ब्लड आना, वजन का कम होना आदि दिक्कतों से जूझ रहे लोग कैंप में नि:शुल्क जांच व परामर्श की सुविधा प्राप्त सकते हैं।



