Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsआर्यन मुकुल स्कूल की पायल ने प्राप्त किए 98.17 फीसदी अंक

आर्यन मुकुल स्कूल की पायल ने प्राप्त किए 98.17 फीसदी अंक


Deoli News 29 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को दसवीं का परिणाम जारी किया। इसमें आर्यन मुकुल पब्लिक स्कूल देवली की छात्रा पायल मीना ने 98.17 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल व परिवार का नाम रोशन किया है।

पायल ने गणित, विज्ञान और संस्कृत में 100 फीसदी अंको के साथ 98.17 प्रतिशत अंक लाकर देवली में नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के साथ अपने विद्यालय के गुरुजनों व प्रधानाचार्या को दिया है। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सोनल कंछल ने बताया कि पूर्ण समर्पण भाव से की गई मेहनत का परिणाम उत्कृष्ट रहा। पायल के अलावा प्रीति मेघवंशी ने 93.83 प्रतिशत, मेघा जैन ने 92.33 प्रतिशत और सुमित शर्मा ने 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। निदेशक डॉ. रमेश मुकुल ने बताया कि संस्था के द्वारा हमेशा से विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए पूरे साल अनुशासनात्मक तरीके से बोर्ड के एग्जाम की तैयारी करवाई जाती है। इसी तरह सलोनी कंवर सोलंकी ने 10th बोर्ड में 96.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

सलोनी बालिका आदर्श विद्या मंदिर देवली की छात्रा है। सलोनी के पिता गणराज सिंह सोलंकी व माता कमलेश कंवर हाड़ा बालिका आदर्श विद्या मंदिर देवली में शिक्षिका है। सलोनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ विद्यालय के सभी गुरुजनों को दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d