Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsस्मेक परिवहन में महिला गिरफ्तार, पत्थर क़ी एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी

स्मेक परिवहन में महिला गिरफ्तार, पत्थर क़ी एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी


Deoli News 29 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना पुलिस ने बुधवार को स्मेक परिवहन के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजकुमार नायक ने बताया कि उनके नेतृत्व में गठित टीम ने देवली गांव रोड पर कार्रवाई की है।

यहां एक महिला पुलिस को जाती दिखी। पुलिस को देखकर महिला ने छिपने का प्रयास किया। वहीं उसकी तलाशी लिए जाने पर उसके पास प्लास्टिक की छोटी थैली में सफेद पाउडर मिला, जो स्मेक होना पाया गया। उक्त महिला के पास से 1.23 मिलीग्राम स्मेक बरामद हुई। पुलिस ने हैवर देवी पत्नी हिम्मत सिंह सासी निवासी चर्च रोड देवली को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई दल में सहायक उपनिरीक्षक करण सिंह, हेडकांस्टेबल गणेश, पुलिसकर्मी हुकुमनाथ, बजरंग लाल, परीक्षा, कुलदीप शामिल थे। इसी तरह देवली थाना पुलिस ने पनवाड़ में अवैध पत्थर से बड़ी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी है। जिसका चालक मौका पाकर बंबूलों में भाग छूटा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d