Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationप्रभारी सचिव ने बीसलपुर बांध का निरीक्षण किया व सावंतगढ़ में पेयजल...

प्रभारी सचिव ने बीसलपुर बांध का निरीक्षण किया व सावंतगढ़ में पेयजल चखा


Deoli News 29 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला प्रभारी सचि प्रकाश चंद्र शर्मा ने बुधवार को देवली क्षेत्र का ग्राउंड लेवल दौरा किया। सचिव ने गांधी गौशाला का किया निरीक्षण, गौवंश के चारा, पानी छाया के संबंध में दिए निर्देश।

प्रभारी सचिव प्रकाश चंद्र शर्मा ने देवली में चिकित्सा सुविधाओं का लिया फीडबैक प्रभारी सचिव ने उपखंड देवली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने दवा वितरण केंद्र, प्रसूति वार्ड, जांच कक्ष, रोगी भर्ती वार्ड, प्रयोगशाला में जाकर व्यवस्थाओं को देखा। तेज गर्मी के बीच मौके पर व्यवस्थाों का निरीक्षण कर पंखे, कूलर, पेयजल एवं एसी को हमेशा क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने बीसलपुर बांध का निरीक्षण कर जानी पेयजल सप्लाई की स्थिति प्रभारी सचिव ने बीसलपुर बांध का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीसलपुर बांध के स्काडा सिस्टम प्रणाली को समझा। साथ ही वर्तमान में पेयजल सप्लाई की स्थिति की जानकारी ली।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता वीएस सागर, एडीएम बीसलपुर हरिताभ आदित्य, एसडीएम दुर्गाप्रसाद मीणा मौजूद रहे। इसी प्रकार प्रभारी सचिव ने उपखंड देवली के सावंतगढ़ गांव में पेयजल आपूर्ति का लिया जायजा, स्वयं चखकर पेयजल की गुणवत्ता को जांचा। प्रकाश चंद्र शर्मा ने बुधवार शाम उपखंड देवली के सावंतगढ़ गांव में पेयजल आपूर्ति का जमीनी स्तर पर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने स्वयं चखकर पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता को जांचा। साथ ही पेयजल की गुणवत्ता व नियमित सूचारु आपूर्ति जारी रखने के लिए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने पेयजल आपूर्ति के संबंध में आमजन से बात कर पेयजल के आने का अंतराल, समयावधि, प्रेशर की जानकारी प्राप्त की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d