Deoli News 29 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री बोरड़ा गणेश जी मंदिर परिसर में विकास कार्य में दानदाता की ओर से 18 हजार रुपए की निर्माण सामग्री भेंट की गई।
वहीं गुप्त दान के रूप में 20 हजार रुपए की राशि प्राप्त हुई । भामाशाह पोल्याडा सूरजमल, प्रधानलाल गुर्जर ने मंदिर परिसर में करवाए जा रहे विकास कार्यों में सहयोग के लिए 18 हजार रुपए की निर्माण सामग्री भेंट की। इसी प्रकार मंदिर विकास के लिए एक गुप्त दानदाता द्वारा 20 हजार रुपए दिए गए। इस पर यहां मंदिर ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष गिरिराज जोशी, लादूराम बलाई, चंद्रभान गोयल , मोतीलाल मीणा, संजीव मीणा, राजूलाल बलाई, कैलाश नाथ, मोहित मीणा एवं अन्य धर्मावलंबियों ने भामाशाह सूरजमल गुर्जर एवं उनके पुत्र हर्षित गुर्जर का माल्यार्पण एवं भगवान गणेशजी की तस्वीर भेंटकर अभिनंदन किया।



