Deoli News 28 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के विवेकानंद कॉलोनी स्थित पार्श्वनाथ धर्मशाला में मुनि प्रणीत सागर महाराज एवं क्षुल्लक विधेय सागर के सान्निध्य में पर्युषण पर्व महोत्सव शुरू हुआ।
यह आयोजन 10 दिवसीय आयोजन है, इसमें जैन समुदाय के श्रावक अपने आत्मकल्याण की भावना से विशेष व्रत, उपवास, तप एवं त्याग की भावना से पूजन करते है। पर्युषण पर्व के पहले दिन गुरुवार को श्रीजी के जुलूस के साथ आयोजन स्थल पर स्थापना की गई। वहीं शांतिधारा एवं अभिषेक पूजन की गई। मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि प्रथम सत्र में भगवान की प्रथम शांतिधारा करने का सौभाग्य प्रकाश चंद लोकेश जैन परिवार एवं द्वितीय शांतिधारा का रमेशचंद नवनीत जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इसी तरह दूनी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में भी पर्युषण पर्व की पूजा शुरू हुई।



