Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk​मृत्युभोज की बजाय शिक्षा में सवा लाख रुपए दिए

​मृत्युभोज की बजाय शिक्षा में सवा लाख रुपए दिए


Deoli News 28 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर निवासी एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद होने वाले मृत्युभोज के स्थान पर मृतक के पुत्र ने शिक्षा के लिए सवा लाख रुपए का सहयोग किया है।

दरअसल गुरुद्वारा रोड निवासी भंवरलाल वर्मा के निधन पर आयोजित बैठक में उनके परिवार ने एक प्रेरणादायक पहल की है। गौरतलब है कि भंवरलाल कस्टम में सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत हुए थे और इसके बाद काफी समय से जन सेवा समिति से जुड़कर सेवा कार्यों में लगे हुए थे। रेगर समाज विकास समिति अध्यक्ष मोहनलाल ठागरिया ने बताया कि समाज में प्रचलित मृत्युभोज की परंपरा को छोड़कर उनके पुत्र कमांडेंट मनोज कुमार धवलपुरिया ने अपने पिता की स्मृति में डिजिटल लाइब्रेरी और समाज की धर्मशाला निर्माण के लिए एक लाख 25 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

यह कदम समाज को नई दिशा दिखाता है। इस दौरान जनसेवा समिति अध्यक्ष घीसालाल टेलर, भारतीय रेगर महासभा उपाध्यक्ष ओमप्रकाश धौलपुरिया, पुलिस महानिरीक्षक (आईपीएस) जयनारायण शेर समेत ने उक्त कदम की प्रशंसा की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d