Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली का सदस्यता अभियान बुधवार अपरान्ह 3 बजे शहर के ममता सर्कल पर शुरू हुआ। इस दौरान नए सदस्य जोड़े गए।
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि यहां मंडल अध्यक्ष की सदस्यता लेने और भाजपा के वरिष्ठजनों की सदस्यता, चेयरमैन नगर पालिका देवली एवं पदाधिकारी जनप्रतिनिधियों सदस्यता लेने के साथ ही शहर में अभियान शुरू हुआ।सदस्यता अभियान के संयोजक राकेश ओसवाल, सहसंयोजक प्रमोद मंगल ने बताया कि 2 सितंबर को राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू हुआ था। वहीं 3 सितंबर को राज्य स्तर पर और 4 सितंबर को जिला मुख्यालय व मण्डल स्तर पर अभियान का आगाज हुआ। अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद समीक्षा होगी। इसके बाद दूसरा अभियान एक अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा।
इस प्रकार दो चरणों में नए पुराने सभी सदस्यो को भाजपा सदस्य बनाने का अभियान चलेगा। इस दौरान 127 लोगों को सदस्य बनाकर भाजपा से जोड़ा गया है


