Deoli News 4 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल की दूनी थाना पुलिस ने स्मेक छुपाकर ले जा रही एक महिला आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया है। दूनी थाना प्रभारी सरवर खा अनुसार पुलिस को सांसी बस्ती से आने वाले मार्ग से रुकमा देवी सांसी पत्नी राकेश कुमार सांसी निवासी पोल्याड़ा थाना दूनी आती हुई दिखी।

जिसने अपने बदन पर लुगड़ी ओढ़ रखी थी। वही लुगड़ी के पल्ले में माचिस की डिब्बी थी। जिसकी जांच किए जाने पर इसमें एक पुड़िया मिली। जिसमें 22 मिलीग्राम स्मेक पाया गया। वहीं अवैध मादक पदार्थ के परिवहन के आरोप में आरोपी रुकमा देवी को गिरफ्तार किया है। जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर घाड़ थाना प्रभारी मिट्ठूलाल मीणा को सौंपी है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र की पुलिस इन दिनों नशे पर कार्रवाई कर रही है। इसी तरह सहायक उप निरीक्षक शंकरलाल समेत पुलिसकर्मियों ने वीडियो के आधार पर संदिग्ध आरोपी हमीर उर्फ गुड्डा पुत्र चांदसिंह राजपूत निवासी टोकरावास थाना दूनी को तलाश कर अनुसंधान में दोषी प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी किए गए माल के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।



