Deoli News 20 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सीआईएसएफ आरटीसी देवली में 21 जून को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन होगा।
आयोजन में आरटीसी के करीब 3600 प्रशिक्षुओं सहित 400 अधिकारी एवं कार्मिक पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। जबकि योग कार्यक्रम का आयोजन चेतक ग्राउंड, नगर पालिका देवली, महावीर उद्यान देवली तथा संरक्षिका ग्राउंड पर एक साथ किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागी कुशल योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करेंगे।
इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन, आत्म-अनुशासन एवं एक स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है।


