Deoli News 4 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर और आसपास के क्षेत्रों में 5 अक्टूबर को आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 5 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
कनिष्ठ अभियन्ता देवली दीर्घांशु ने बताया कि सिटी जीएसएस से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की बिजली सप्लाई सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी। यह शटडाउन जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के लिए लिया जा रहा है। इससे प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में सीआईएसएफ, एजेंसी एरिया, साकेत कॉलोनी, पटेल नगर, विवेकानंद कॉलोनी, बीसलपुर कॉलोनी, बस स्टैंड के पास, महाजन मोहल्ला, दौलता मोड़, अंबापुरा, पनवाड़, दांता सांवतगढ़, कुचलवाड़ा, शिव कॉलोनी, जैन कॉलोनी और कोटा रोड के उपभोक्ता शामिल हैं।

मदन दिलावर ने SDM को लगा दी फटकार, फिर भागे-भागे आएं कर्मचारी, जानिए क्यों?


