द्वितीय और तृतीय सोपान व राज्य पुरस्कार तैयारी शिविर शुरू
Deoli News 4 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्काउट गाइड द्वितीय, तृतीय सोपान व राज्य पुरस्कार तैयारी, रोवर रेंजर निपुण पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ चांदली माताजी बनी में हुआ। शिविर में करीब 250 से अधिक स्काउट, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर भाग ले रहे हैं।
जो विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर अपने कौशल और नेतृत्व क्षमता को विकसित करेंगे। संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि उद्घाटन समारोह में स्काउट गाइड के सहायक जिला कमिश्नर प्रधानाचार्य चंद्रप्रकाश माहेश्वरी ने फ्लैग होस्टिंग की। कैम्प प्रभारी गजानंद वर्मा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य स्काउट और गाइड्स को राष्ट्र रक्षा और सेवा के लिए तैयार करना और उनमें अनुशासन, स्वावलंबन, नैतिकता, ईमानदारी और साहस सहित मानवीय मूल्यों को विकसित करना है।
सह सचिव अनिल गौतम ने बताया कि शिविर में स्काउट और गाइड्स विभिन्न गतिविधियों ध्वज शिष्टाचार, वन विद्या, प्राथमिक उपचार, पायोनियरिंग आदि गतिविधियों में भाग लेंगे। इस दौरान स्काउटर बद्रीलाल कहार, खेमराज मीणा, मुकेश प्रजापत, दुर्गालाल गुर्जर, अशोक शर्मा, परमेश्वर जांगिड़, हनुमान माली, कमलेश कुमार, गाइडर झीलमवती, लाडबाई शर्मा, रेखा वर्मा, सरोज नागर मौजूद थे।

डाॅक्टर की रोगी के परिजन से हुई ऐसी बहस! फिर डाॅक्टर की हुई मौत, हैरान कर देगी खबर


