Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsयुवक के डूबने का मामला, दूसरे दिन भी जारी रहा सर्च अभियान

युवक के डूबने का मामला, दूसरे दिन भी जारी रहा सर्च अभियान


Deoli News 4 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नेगड़िया पुलिया पर बनास नदी में एक युवक के डूबने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल टोंक निवासी नरेंद्र कुमार शर्मा की तलाश में दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।

लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। शुक्रवार को देवली थाना पुलिस को पुराने अजमेर रोड स्थित नेगड़िया पुलिया पर एक लावारिस बैग मिला था। बैग से मिले दस्तावेजों के आधार पर युवक की पहचान टोंक जीपीएफ कार्यालय में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत नरेंद्र कुमार शर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया। सफलता न मिलने पर एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया। शनिवार को भी रेस्क्यू टीम ई-6 कमांडर राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में सुबह से देर शाम तक नदी में तलाशी अभियान चलाया गया।

उधर, युवक के परिजनों ने टोंक कोतवाली थाना पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार, नरेंद्र कुमार शर्मा तीन दिन पहले से घर से लापता थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक का सुराग लगाने का लगातार प्रयास कर रही है।

डाॅक्टर की रोगी के परिजन से हुई ऐसी बहस! फिर डाॅक्टर की हुई मौत, हैरान कर देगी खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d