Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के अभिभावकों और छात्रों के लिए बीएल इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल (BLISS) टोडारायसिंह एक स्कूल भ्रमण का आयोजन कर रही है, जो रविवार 23 मार्च सुबह 11 बजे शहर के पेट्रोल पंप चौराहे से रवाना होगा।
(वीडियो विज्ञापन)
भ्रमण का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों को नवीन स्कूल संसाधनों और शैक्षणिक नवाचारों से परिचित कराना है। विजिट के माध्यम से छात्र और अभिभावक स्कूल की विभिन्न सुविधाओं और गतिविधियों का अवलोकन करेंगे। पेरेंट्स और स्टूडेंट यहां विभिन्न प्रयोगशालाएं, छात्रावास, संगीत और कला स्टूडियो, स्पोर्ट्स अकादमी, स्टेम लैब, एग्रो फार्मिंग हॉस्टल, इंग्लिश लैब, अबेकस कक्षाएं, संगीत स्टूडियो, कला स्टूडियो, क्रिकेट, फुटबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल अकादमी समेत अन्य शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। स्कूल प्रबंधक ने सभी छात्रों और अभिभावकों को इस भ्रमण में भाग लेने के लिए कहा है, ताकि उनके ज्ञान और अनुभव में बढ़ोत्तरी हो सके। साथ ही वे स्मार्ट शिक्षा तकनीक को समझ सके।



