Deoli News 22 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड बस स्टैंड पर एक युवक का महत्वपूर्ण दस्तावेज़ों से भरा बैग खो गया। इसे लेकर पीड़ित युवक ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
पीड़ित युवक सुरेंद्र मीना निवासी गांव गुड़नाथावन पोस्ट गुड्डा, जिला बूंदी ने बताया कि वह शुक्रवार रात देवली बस स्टैंड पर यात्रा के दौरान अपना बैग खो बैठा। वह बूंदी जा रहा था। बैग में शैक्षिक दस्तावेज़, महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र, वित्तीय दस्तावेज़ और निजी सामान थे। इसी तरह बैग में 10वीं और 12वीं कक्षा की मार्कशीट, बीए बीएड प्रथम वर्ष की मार्कशीट, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, एनसीसी सर्टिफिकेट, एनएसएस सर्टिफिकेट और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज़ थे। इसके अलावा मोबाइल चार्जर और पर्स भी बैग में रखे थे। बैग की तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा।



