Deoli News 18 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को देवली में छाया मार्केट स्थित तीन दुकानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं।
जिन्हें जांच के लिए लेबोरेटरी में भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन गुर्जर ने बताया कि शहर के छाया मार्केट में जगदीश प्रसाद अमरचंद फर्म से श्री पार्श्व घी का नमूना लिया गया। इसी प्रकार राकेश किराना स्टोर से मूंगफली के तेल एवं पाराशर एजेंसी से विजय ब्रांड के टोस्ट का सैंपल लिया गया। जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जाएगा।


