Deoli News 18 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर देवली के शिव मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में मंगलवार।पं कृष्ण बिहारी गौतम ने विभिन्न प्रसंग सुनाए।
गौतम ने वराह अवतार, कपिल उपाख्यान, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र प्रसंग आदि कथा प्रसंग सुनाएं। उन्होंने कहा कि संसार में भगवत भक्ति से बड़ा और कोई साधन नहीं है। जब भी जीवन में कोई कठिनाई आए हमें ठाकुरजी की शरण में चले जाना चाहिए। जीवन का आधार हमारे ठाकुरजी है।


