Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskएजुकेशन फील्ड विजिट के लिए दल रवाना हुआ

एजुकेशन फील्ड विजिट के लिए दल रवाना हुआ


Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के 140 विद्यार्थियों का दल बुधवार को पीएम श्री योजना में ग्रीन स्कूल गतिविधि के तहत प्राकृतिक स्थलों के एक दिवसीय भ्रमण के लिए रवाना हुआ।

व्याख्याता सत्यप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि विद्यालय से 60 विद्यार्थियों का एक दल राजकीय हाईटेक नर्सरी देवड़ावास व 80 विद्यार्थियों का अन्य दल कोटा जिले के प्राकृतिक स्थलों के भ्रमण के लिए रवाना हुआ। साथ ही व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत औद्योगिक भ्रमण के लिए 50 विद्यार्थियों का एक अन्य दल कोटा की औद्योगिक इकाइयों के भ्रमण के लिए रवाना हुआ। प्रधानाचार्य रमेश चंद मीणा ने सभी दलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य ने सभी विद्यार्थियों को विजिट से अपने ज्ञान अभिवृद्धि की बात कही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d