Tuesday, July 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमहिलाओं पर अभद्र टिप्पणी व फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी व फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार


Deoli News 20 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाने की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट ने महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने, इशारे करने तथा रास्ते से गुजरने वाली बालिकाओं पर फब्तियां कसने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया।

यूनिट की हेड कांस्टेबल रजिया बानो के अनुसार 30 वर्षीय गणेश सोनी पुत्र दुर्गालाल सोनी निवासी बांसी दुगारी, थाना नैनवां जिला बूंदी एवं वर्तमान में ज्योति कॉलोनी थाना हनुमान नगर में किराए से रह रहा है। उसके विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं और बालिकाओं से अभद्र व्यवहार करने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे 50-50 हजार रुपए के दो जमानती मुचलकों पर रिहा करते हुए छह माह तक शांति एवं सदाचार बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here