Tuesday, July 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबजरी माफियाओं की 'लोकेशन सेवा' पर ब्रेक, पुलिस ने कसा शिकंजा

बजरी माफियाओं की ‘लोकेशन सेवा’ पर ब्रेक, पुलिस ने कसा शिकंजा

लोकेशन गैंग पर जहाजपुर पुलिस का प्रहार


Jahazpur News 20 जुलाई (मोहम्मद आज़ाद नेब) अवैध बजरी कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जहाजपुर थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए पुलिस की गतिविधियों की कथित तौर पर सूचना देने वाले व्हाट्सएप ग्रुप “श्री श्याम लोकेशन ग्रुप” से जुड़े लोगों पर शिकंजा कस दिया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पांच लोगों को डिटेन कर पूछताछ की, जबकि एक स्कॉर्पियो और एक बोलेरो वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा कराया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पुलिस की लोकेशन साझा कर अवैध बजरी परिवहन में लगे लोगों को सतर्क कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ संदिग्ध मौके से भागने लगे, जिनमें से कुछ कब्रिस्तान की ओर भागे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। बाद में डिटेन किए गए लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी दयाराम चौधरी ने थाने के बाहर स्थित एक चाय की होटल के पास मौजूद आमजन से कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से पुलिस की लोकेशन साझा कर अपराधियों की मदद करने के बजाय कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अवैध बजरी खनन और उससे जुड़े पूरे नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। जो लोग प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से इस अवैध कारोबार में शामिल हैं अथवा अपराधियों की मदद कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी व फब्तियां कसने वाला युवक गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here