Tuesday, July 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली के खिलाड़ियों ने जीते 14 मेडल, बेस्ट टीम ट्रॉफी भी मिली

देवली के खिलाड़ियों ने जीते 14 मेडल, बेस्ट टीम ट्रॉफी भी मिली


Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दिल्ली में हुई नेशनल खेल कराटे चैंपियनशिप में देवली की निजी।अकादमी के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 4 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 14 पदक जीते।

टीम को प्रतियोगिता में बेस्ट टीम ट्रॉफी अवॉर्ड भी मिला। निजी अकादमी के कोच निलेश ने बताया कि प्रतियोगिता में विशाल मीणा, रानू राजावत और ध्रुवीका चौधरी ने स्वर्ण पदक जीते। रजत पदक मुदित सैनी, वीरेन सेन, अक्षिता मीणा और देवेन्द्र सिंह ने अपने नाम किए। वहीं कांस्य पदक कार्तिक जैन, यश जैन, उमेश नवरंग, गणेश नवरंग, सिद्धि बैरवा, माही सेन और हिद्यांशी जैन ने हासिल किए। खिलाड़ियों की सफलता से परिजनों में खुशी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here