Deoli News 20 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देवली नगर एवं देवली खंड के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को युवा शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में कबड्डी की 22 टीमों तथा खो-खो, डॉज बॉल और रिंग बॉल की चार-चार टीमों ने भाग लिया। करीब 350 से 400 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी में निवारिया मंडल, खो-खो में तीतरिया मंडल, रिंग बॉल में देवली नगर की महावीर बस्ती तथा डॉज बॉल में नासिरदा मंडल की टीम विजेता रही। कार्यक्रम का उद्घाटन अभिषेक मंगल, तनसुख बैरवा, नरेंद्र सुखवानी और अशोक पारीक ने किया। प्रतियोगिताओं के संचालन में पीटीआई धनराज सुवालका एवं उनकी टीम ने सहयोग किया।



