Tuesday, July 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमाहेश्वरी समाज विकास समिति देवली की नई कार्यकारिणी घोषित

माहेश्वरी समाज विकास समिति देवली की नई कार्यकारिणी घोषित


Deoli News 20 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माहेश्वरी भवन देवली में श्री माहेश्वरी समाज विकास समिति देवली के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ताराचंद सोमानी के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राजू मूंदड़ा तथा विशिष्ट अतिथि भगवान भंडारी, ताराचंद मूंदड़ा, कमल मूंदड़ा और तहसील अध्यक्ष गोपाल मालू मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की पूजा-अर्चना से हुई। इस दौरान अध्यक्ष ताराचंद सोमानी ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नवल किशोर मालपानी, रामकिशन मूंदड़ा, दुर्गालाल तुरक्या, सत्यनारायण मूंदड़ा व ओमप्रकाश काबरा को संरक्षक, प्रवीण मालपानी को महामंत्री, दिनेश तोतला को सह मंत्री, अनिल नामधराणी को कोषाध्यक्ष, जगदीश नुवाल व अशोक माहेश्वरी को उपाध्यक्ष, टीकम चंद झंवर, मुकेश नुवाल व संजीव राठी को संगठन मंत्री, चंद्र प्रकाश माहेश्वरी को प्रवक्ता तथा अनिल कुमार गुप्ता को सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपक मूंदड़ा, सुरेश मूंदड़ा, बद्रीलाल सोमानी, बालकिशन नुवाल, देवीशंकर जाजू, घनश्याम पनवाड़, राधेश्याम तोषनीवाल, राजेश बहेड़िया, गणेश मूंदड़ा, बालकिशन काबरा, गोविंद मूंदड़ा, विवेक सोमानी और विजय अजमेरा को तथा आमंत्रित सदस्यों में राजेश जाजू, जुगल काबरा, मुकेश तुरक्या, चेतन आगीवाल, अक्षय आगीवाल, प्रदीप राठी, प्रदीप काबरा, राजकुमार बल्दवा और ललित मालू को जिम्मेदारी सौंपी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here