Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर बुधवार को गैर संक्रामक सेल से एनसीडी सेल के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. छगन एवं एफसीएलओं विधि महाजन ने देवली में निरीक्षण किया।
उन्होंने राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम में कार्यरत शहर के दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल देवली का दौरा व निरीक्षण किया। यहां हॉस्पिटल में हो रहे मोतियाबिंद आपरेशन से सम्बंधित मरीजो की जानकारी ली। संस्था द्वारा टोंक जिले में अंधता निवारण के कार्य की सराहना करते हुए समय पर रिपोर्टिंग करने एवं ज्यादा से ज्यादा मरीजो को लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए, ताकि अंधता निवारण कार्यक्रम का आमजन को लाभ मिल सके। बता दे कि जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से देवली का विशाल आई हॉस्पिटल अब तक दर्जनों लोगों के नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कर चुका है।



