Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsपुलिस व प्रशासन की गाड़ियों पर पथराव, युवक के ट्रैक्टर से कुचलने...

पुलिस व प्रशासन की गाड़ियों पर पथराव, युवक के ट्रैक्टर से कुचलने का मामला

घाड़ थाने पर वार्ता जारी, परिजन सड़क पर शव रखकर कर रहे हैं प्रदर्शन


Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बालगढ़ गुराई मार्ग पर ग्रामीणों का बवाल एक बार फिर देखने को मिला। बुधवार को गुस्साएं ग्रामीणों ने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। दरअसल, यहां मामला कथित तौर पर एक पुलिस कांस्टेबल के हाथों ट्रैक्टर ट्राॅली से युवक के कुचलने से भड़का।

इस घटना में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इसको लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार रात पुलिस के खिलाफ रोष प्रकट कर जाम लगाया। इस पर बुधवार को समझाइश करने के लिए पहुंचे पुलिस और प्रशासन की गाड़ियों पर ग्रामीणों ने जमकर पथराव कर तोड़फोड़ कर डाली। अचानक हुए पथराव से अधिकारियों में भी हडकंप मच गया। मामला तनावपूर्ण होने आसपास के पुलिस थानों से जाप्ता भी पहुंच गया। इधर, बुधवार सुबह टोंक एसपी विकास सांगवान भी मौके पर पहुंच गए हैं, जहां ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया जा रहा है।

इस वजह से भड़के ग्रामीण

दरअसल नगरफोर्ट थाना क्षेत्र का है, जहां गुराई में मृतक युवक विमल (26) पुत्र मोहनलाल मीणा निवासी बालगढ़, जो घर पर मलबा भरने के लिए ट्रैक्टर ट्राॅली में मिट्टी भरकर लेकर आ रहा था। इस बीच रास्ते में नगरफोर्ट पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राॅली को रुकवाया और चालक को पकड़कर पुलिस की जीप में बिठा दिया। इसके बाद पुलिस का एक कांस्टेबल ट्रैक्टर ट्राॅली चलाकर पुलिस थाने ला रहा था। इसी बीच मृतक विमल जीप से कूदकर ट्रैक्टर के सामने खड़ा हो गया व इसे ले जाने का विरोध जताने लगा। इससे पुलिस कांस्टेबल ट्रैक्टर को नियंत्रित नहीं कर पाया और विमल ट्रैक्टर के नीचे कुचल गया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रामीणों ने किया जमकर बवाल

पुलिस के हाथों कुचलने से विमल मीणा की दर्दनाक मौत पर लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पूरी रात भी ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बुधवार को भी युवक के शव को रखकर प्रदर्शन जारी रखा। ग्रामीण युवक की मौत के बाद दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों को समझाने पहुंचे।

अधिकारियों की गाड़ियों पर ग्रामीणों ने किया पथराव

इधर, ग्रामीणों के बवाल को बढ़ते देखकर मालपुरा एएसपी मोटाराम बेनीवाल, देवली उपखंड अधिकारी मनोज मीणा और डीएसपी रामसिंह मौके पर पहुंचे। जहां आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया। वही लौटते वक्त सतवाड़ा में अधिकारियों की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इस घटना में कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। पथराव की घटना पर आसपास के पुलिस थानों का सुरक्षा बल भी मौके पर पहुंचा गया। वहीं, टोंक पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान भी घाड़ पुलिस थाने पहुंच गए, जहां ग्रामीणों से समझाइश का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों के पथराव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, देवली उप अधीक्षक एवं उपखंड अधिकारी देवली की सरकारी कारे क्षतिग्रस्त हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d