Jahazpur News 19 फरवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) पंडेर निवासी चार युवाओं ने गौ सेवा का संकल्प लिया है। यह युवक लक्की शर्मा, हिमांशु शर्मा, कुलदीप माली और गौतम शर्मा है। जिन्होंने नए साल पर गौसेवा का संकल्प लिया।
दरअसल सड़कों पर लावारिस घूमते गौवंश आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। इन पशुओं की दुर्दशा को देखते हुए इन युवको ने घायल गौवंश के इलाज, उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था और सड़क हादसों में मारे गए गौवंश के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई है। इन युवाओं की लोग सराहना कर रहे है। समाज के अन्य लोग भी इससे प्रेरित हो रहे हैं। इस प्रयास से जहां एक ओर गौवंश को राहत मिल रही है, वहीं दूसरी ओर समाज में जागरूकता भी बढ़ रही है।


