Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवस्थान विभाग कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

देवस्थान विभाग कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

ज्ञापन सौपकर निर्णय की पालना कराने की मांग


Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग खण्ड अजमेर के कार्यालय पर बुधवार को ग्राम चाँदली, झूपड़िया, हिंगलाज माता मंदिर श्रदालुओं व ग्रामीणों ने ज्ञापन सौपकर कार्रवाई की मांग की है।

राजस्व मंडल राजस्थान के अधिवक्ता गिरीश शर्मा व मनीष कुमार छीपा के अनुसार एडवोकेट आयुक्त देवस्थान विभाग उदयपुर केम्प जयपुर अपील संख्या 17/2023 निर्णय 6 दिसम्बर 24 की पालना करवाए जाने को लेकर चाँदली व झूपड़िया से कई ग्रामीणों ने नागरिक सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग अजमेर खण्ड अजमेर में ज्ञापन देकर जाँच की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि समिति को भंग कर दिया गया। इसके बाद भी पुरानी समिति सदस्यों द्वारा हिंगलाज माता मंदिर की दान पेटी को खोलकर रुपयों का दुरूपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि मार्च माह के प्रथम सप्ताह में विभाग द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाएगी तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान महावीर प्रसाद शर्मा, सुखलाल धाकड़, परमेश्वर धाकड़, नन्दलाल गुर्जर, रामलाल धाकड़, मनीष गुर्जर, प्रभु जांगिड़, संजय पाराशर, राजेश लुहार, धर्मराज प्रजापत, राजू लाल मीणा, बद्री मीणा, बसीर मोहम्मद, अल्लाह बंदा खा, विजय सिंह दरोगा आदि ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d