Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsप्रशासनिक आश्वासन के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उठाया शव

प्रशासनिक आश्वासन के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उठाया शव

  • करीब 24 घंटे बाद माने ग्रामीण व परिजन

  • दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का दिलाया भरोसा, मामला दर्ज

  • बालागढ़ निवासी विमल मीणा की हुई थी मौत


Deoli News 19 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बालागढ़ निवासी विमल पुत्र मोहनलाल मीणा की ट्रैक्टर से कुचलने के बाद हुई मौत से आक्रोशित ग्रामीण एवं परिजन करीब 24 घंटे बाद शव उठाने को राजी हुए। प्रशासन के सकारात्मक आश्वासन एवं परिजनों की संतुष्टि के बाद ग्रामीण पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। लिहाजा युवक के शव को नगरफोर्ट चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे बालाघाट निवासी विमल मीणा की ट्रैक्टर से कुचलने से मौत हो गई थी। यह ट्रैक्टर विमल मीना खुद चला रहा था। ग्रामीण एवं परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने विमल मीणा को रुकवाकर उसके मलबे से भरी ट्रैक्टर ट्राली को थाने ले जाने लगी। इस दौरान पुलिस ने विमल मीणा को जीप में भी बिठा लिया और एक पुलिसकर्मी को ट्रैक्टर ट्राली चलाकर थाने ले जाने को कहा। ग्रामीणों का आरोप है कि दरमियान विमल उक्त कार्रवाई का विरोध कर रहा था। लेकिन कथित तौर पर पुलिसकर्मियों ने विमल पर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे उसकी कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई।

उक्त घटनाक्रम के बाद ग्रामीण परिजन आक्रोशित हो गए। जिन्होंने मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे बाद शव गुराई बालागढ़ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना के बाद उनियारा सर्कल से पुलिस जाप्ता, देवली उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा, उपअधीक्षक रामसिंह जाट समेत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व आसपास के थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। यहां मंगलवार रात ग्रामीणों ने जमकर नाराजगी जताई और शव को लेकर रातभर सड़क पर बैठ रहे। इधर, बुधवार सुबह भी पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने समझाईश की कोशिश की। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

अधिकारी वापस लौट रहे थे। इस बीच सतवाडा गांव में ग्रामीणों ने पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों की सरकारी कारों पर पथराव कर दिया। जिससे तीन सरकारी कारो को नुकसान हुआ है। उनके शीशे टूटे हैं। वही पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ घाड़ थाने में बैठकर मामले को शांत कराने का प्रयास करते रहे। लंबी वार्ता के चलते जिला कलक्टर सौम्या झा भी घाड़ थाने पहुंची। बाद में बुधवार करीब शाम 4:30 बजे सकारात्मक आश्वासन की बात पर परिजन एवं ग्रामीण शव उठाने को राजी हुए। पुलिस अधीक्षक टोंक विकास सांगवान के अनुसार परिजनों को यथासंभव आर्थिक मदद देने, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने एवं एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को निलंबित करने के आश्वासन के बाद ग्रामीण एवं परिजन शव उठाने को राजी हुए।

इसके बाद युवक विमल के शव को नगरफोर्ट पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने घंटों मशक्कत की। वही घाड़ व आसपास का इलाका पुलिस छावनी में तब्दील रहा। उधर, पुलिसकर्मी शंकर और चेतन खटीक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया। रिपोर्ट में बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों ने विमल पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट में बताया कि पुलिस ने विमल को ध्वनि प्रदूषण के मामले में रोका था। उधर, शाम करीब 5:30 बजे मोर्चरी के बाहर मृतक युवक विमल मीणा के पिता को आर्थिक सहायता के चेक सौपे गए। इस दौरान अंबेडकर विचार मंच देवली ने भी पुलिस प्रशासन एवं ग्रामीण, परिजनों के बीच मध्यस्थता में सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d