Deoli News 18 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में एक स्कूल बस से बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। बस संचालक कन्हैयालाल मीणा निवासी देवली ने देवली थाने में रिपोर्ट देकर कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट के अनुसार बस चालक धनराज प्रजापत प्रतिदिन देवली के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत बच्चों को लाने-ले जाने का काम करता है। शुक्रवार रात बस को रोजाना की तरह नगर पालिका इंडोर स्टेडियम के समीप खड़ा किया गया था। शनिवार सुबह जब चालक बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए बस स्टार्ट करने पहुंचा तो बस चालू नहीं हुई। जांच करने पर बस की बैटरी गायब मिली। बस संचालक ने आसपास तलाश की, लेकिन बैटरी का कोई पता नहीं चला। इसके बाद सामने स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर एक अज्ञात व्यक्ति रात करीब 1:17 बजे बस में प्रवेश करता दिखाई दिया, जो कुछ देर बाद बाहर निकल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



