Saturday, July 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk59वां संयम एवं आचार्य पदारोहण दिवस श्रद्धा से मनाया

59वां संयम एवं आचार्य पदारोहण दिवस श्रद्धा से मनाया


Deoli News 18 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीमहावीर दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को आचार्य विद्यासागर के 59वें संयम दिवस एवं आचार्य पदारोहण दिवस का आयोजन मुनि वैराग्य सागर एवं मुनि सुप्रभ सागर के सानिध्य में भक्तिभाव के साथ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे संगीतमय गुरु पूजा एवं आचार्य विद्यासागर के गुणानुवाद से हुई। इस दौरान पर मुनि वैराग्य सागर एवं मुनि सुप्रभ सागर ने कहा कि आचार्य विद्यासागर का जीवन तप, त्याग और संयम की अमिट प्रेरणा है। उन्होंने हिंदी, प्राकृत और संस्कृत सहित 8 भाषाओं में प्रवीणता हासिल की। उनका महाकाव्य मूकमाटी हिंदी साहित्य की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने सैकड़ों साधु-साध्वियों को दीक्षा प्रदान की तथा समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हथकरघा को बढ़ावा दिया।

साथ ही बालिकाओं की शिक्षा के लिए प्रतिभास्थली और आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में पूर्णायु जैसे संस्थानों की स्थापना कर समाज को नई दिशा दी। कार्यक्रम में चित्र अनावरण, मुनि संघ का पादप्रक्षालन एवं शास्त्र भेंट का आयोजन भी हुआ। यह अवसर प्रदीप कुमार, हेमंत कुमार पाटनी तथा प्रेमदेवी, राकेश अजमेरा परिवार को प्राप्त हुआ। आयोजन में सकल दिगंबर जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here