Saturday, July 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDB Exclusiveविद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह आयोजित

विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह आयोजित


Deoli News 18 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय देवली में सत्र 2026-27 के लिए गठित प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण एवं अलंकरण समारोह प्रधानाचार्य नवरत्न मितल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

माध्यमिक स्तर पर समीर मीणा को कप्तान (बालक), हर्षिता जैन को कप्तान (बालिका), दीपेश गुर्जर को उप कप्तान (बालक), अनुष्का को उप कप्तान (बालिका), तनवीर सिंह को खेल कप्तान (बालक) तथा आशा रानी को खेल कप्तान (बालिका) चुना गया। प्राथमिक स्तर पर हिमांशु जिंदल को कप्तान (बालक), पूर्वी गर्ग को कप्तान (बालिका), कियांश पाटनी को उप कप्तान (बालक), रूजैना एट्रिस को उप कप्तान (बालिका), समृद्ध सिंह को खेल कप्तान (बालक) तथा भावना मीणा को खेल कप्तान (बालिका) चुना गया। साथ ही शिवाजी, टैगोर, अशोका एवं रमन सदनों के लिए 14 सदस्यीय परिषद का भी गठन किया गया।

प्रधानाचार्य नवरत्न मितल, मुख्य अध्यापक डीआर मीणा, दीप्ति गुप्ता, रोमिल शर्मा, सौभागमल बैरवा एवं सुमन कुमारी ने परिषद सदस्यों को बैज व सैश सौपे। सदनाध्यक्ष संजय सिंह, विजय सिंह, साबूलाल मीणा एवं लक्ष्मण शर्मा ने सदन ध्वज और बैज प्रदान किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here