Deoli News 17 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में शुक्रवार को शैक्षणिक संबलन के तहत अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी चंद्रप्रकाश माहेश्वरी एवं आरपी सुनील कुमार जैन ने विद्यालय का निरीक्षण किया।
दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर का अवलोकन कर संतोष व्यक्त किया। प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला, व्यावसायिक शिक्षा तथा कंप्यूटर लेब देखा। इसके बाद स्टाफ की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए तथा शिक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। यहां एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया।



