Sunday, July 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministration19वें दिन भी जारी हड़ताल, केंद्रों पर लटके ताले

19वें दिन भी जारी हड़ताल, केंद्रों पर लटके ताले

मानदेय बढ़ोतरी सहित लंबित मांगों पर अड़े कर्मचारी


Deoli News 19 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आंदोलन रविवार को लगातार 19वें दिन भी जारी रहा। लंबित मांगों के समर्थन में चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लटके हुए हैं। इसे लेकर पिछले दिनों ज्ञापन भी दिया गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

जिससे विभागीय गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। अखिल भारतीय महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ का कहना है कि चुनाव के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 13 हजार तथा सहायिकाओं का मानदेय 8 हजार रुपए किए जाने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया। संगठन ने सरकार से चुनावी घोषणा के अनुरूप मानदेय वृद्धि तत्काल लागू करने की मांग की है। संगठन की प्रमुख मांगों में मानदेय का भुगतान केंद्र और राज्यांश के बजाय एकमुश्त तथा हर माह समय पर किया जाना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से गैर-आईसीडीएस कार्य नहीं करवाना, प्रोत्साहन राशि का समयबद्ध भुगतान, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपए की एकमुश्त सहायता तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के ऑनलाइन आवेदनों के लिए प्रोत्साहन राशि देना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि मांगे नहीं माने जाने तक यह विरोध जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here