Sunday, July 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar News7 दर्जन स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की

7 दर्जन स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की


Deoli News 19 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कुंचलवाड़ा कलां में हर्षित कुमावत एवं विष्णु गुर्जर निवासी बूंदी ने कक्षा एक से 8 तक के 84 विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल ड्रेस वितरित की।

इसे लेकर विद्यालय की ओर से दोनों जनों का साफा, माला पहनाकर ओर मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। इसके प्रेरक स्थानीय विद्यालय के शिक्षक दिलीप सिंह खटाणा रहे। प्रधानाचार्य भंवर लाल मीणा ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। इस दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक दिलीप सिंह खटाणा, देवेंद्र प्रतिहार, राजसिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह मीणा, घनश्याम प्रजापति, सूरजमल, महेश कुमार एवं अमन कुमार उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here