Deoli News 18 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका लाइब्रेरी की सदस्यता फीस 150 रुपए से घटाकर पुनः 100 रुपए करने की मांग को लेकर शनिवार को विद्यार्थियों ने उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
विद्यार्थियों ने बताया कि चर्च स्थित पुस्तकालय में अधिकांश छात्र-छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं, ऐसे में हाल ही में बढ़ी फीस उनके लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ बन रही है। उन्होंने फीस को पूर्ववत 100 रुपए करने की मांग की। ज्ञापन में पुस्तकालय में वाटर कूलर की व्यवस्था, खराब आरओ को ठीक कराने, वाई-फाई सेवा सुचारू करने, बिजली कटौती की समस्या का समाधान कर इन्वर्टर लगाने, क्षतिग्रस्त कुर्सियों की मरम्मत, नियमित सफाई कर्मचारी की नियुक्ति तथा रविवार को भी। इसी तरह पुस्तकालय खुला रखने की मांग की गई। विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को देखते हुए पुस्तकालय का समय रात 8 बजे तक बढ़ाने की भी मांग रखी।
इस दौरान अंकितराज मेघवंशी, आशीष माली, शैतान मीणा, सीताराम गुर्जर, सूरज वर्मा, किरण कंवर, कीर्ति काबरा, संजू सैनी, सुमन माली, दीपक राव और पीयूष पाराशर सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद थे।


