Deoli News 1 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के चांदली माताजी मंदिर परिसर में मंगलवार अपरान्ह 3 बजे भाजपा देहात मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित होगी।
देहात मंडल अध्यक्ष सांवरिया बैरागी ने बताया कि कार्य समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, विधानसभा उपचुनाव प्रभारी एवं सांसद दामोदर अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अजीत सिंह मेहता उपस्थित रहेंगे। उक्त बैठक में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी, मंडल कार्य समिति, सभी मोर्चा अध्यक्ष, कार्यकारिणी, पार्टी के पंचायत समिति, जिला परिषद, सदस्य सरपंच मौजूद रहेंगे।


