Deoli News 3 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध में लगातार हो रही पानी की आवक की बदौलत बांध में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। लेकिन मंगलवार के आंकड़ों के अनुसार सुबह से लेकर रात 8 बजे तक हर 2 घंटे एक सेंटीमीटर पानी की बढ़ोतरी हुई है।

बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के मुताबिक मंगलवार रात 8 बजे डेम का जलस्तर आरएल 314.69 मीटर पहुंच गया है। वहीं बांध में 33.050 टीएमसी पानी हो चुका है। उधर, त्रिवेणी पर बनास नदी 2.90 मीटर के भाव पर बह रही है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार सुबह जेतपुरा बांध के चार गेट खोले गए हैं।


