Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा उपचुनाव के तहत देवली उनियारा सीट में मतदान की गति बेहद धीमी है। वही 2023 के चुनाव के मुकाबले मतदान केंद्रों पर भी लोगों की भीड़ भी बेहद कम नजर आ रही है।
कुल मिलाकर उपचुनाव में लोगों का उत्साह कम दिखाई दे रहा है। बुधवार दोपहर एक बजे तक विधानसभा क्षेत्र में 37.39 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। इस तरह से एक लाख 13 हजार 184 मतदाता दोपहर एक तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस व्यवस्था माकूल है। पुलिस की टीम घूम घूमकर कानून व्यवस्था पर नजर रख रही है। इसके अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स एवं गुजरात पुलिस के सुरक्षाकर्मी भी सशस्त्र मतदान केंद्रों के बाहर पहरा दे रहे हैं। शहर के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में मतदान अधिक हो रहा है।



