Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsनिर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने मालपुरा एसडीएम को थप्पड़ मारा

निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने मालपुरा एसडीएम को थप्पड़ मारा

बड़ा विवाद खड़ा हुआ, आपा खोया निर्दलीय प्रत्याशी ने


Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय सीट पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर बुधवार को मतदान के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने आपा खोते हुए मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया।

वहीं उनके साथ हाथापाई की। एकदम हुए इस विवाद से सुरक्षाकर्मी एवं अधिकारी हतप्रभ रह गए। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें सबसे पहले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा समरावता मतदान केंद्र के भीतर सुरक्षाकर्मियों से झड़प कर घुस गए। वहीं मतदान केंद्र के भीतर गए और बाहर लौटते ही एसडीएम अमित चौधरी के थप्पड़ जड़ दिया। एकाएक हुए उक्त घटनाक्रम से आसपास के सुरक्षाकर्मी दंग रह गए। सुरक्षाकर्मियों ने भागकर छुड़ाया। इसके बावजूद निर्दलीय प्रत्याशी ने एसडीएम अमित चौधरी के साथ हाथापाई करने की कोशिश की। उक्त विवाद के बाद भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। उक्त घटनाक्रम के बाद निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा सोशल मीडिया के लाइव प्लेटफार्म पर आए और उन्होंने कहा कि समरावता ग्राम पंचायत के लोगों की मांग है कि उन्हें उनियारा उपखंड से हटाकर देवली में जोड़ दिया गया, जो की 85 किलोमीटर दूर है। उनकी मांग है कि जिला कलक्टर मौके पर आए और उन्हें आश्वस्त करें कि वापस उन्हें उनियारा उपखंड में जोड़ा जाएगा। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी ने आरोप लगाया कि यहां मौजूद मालपुरा एसडीएम ने तीन वोट अपने हिसाब से डलवाए। फिलहाल नरेश मीणा लोगों के साथ धरने पर बैठे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d