Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsदूसरे दिन बनास नदी में 50 फीट गहराई पर मिला शव

दूसरे दिन बनास नदी में 50 फीट गहराई पर मिला शव

मंगलवार को डूबने की आई थी सूचना, एनडीआरएफ टीम को मिली सफलता


Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सावर मार्ग स्थित बनास नदी की नापाकाखेड़ा पुलिया में डूबे हुए युवक का दूसरे दिन बुधवार को शव निकाल लिया गया है। इस दौरान अजमेर से आई एनडीआरएफ की टीम ने 50 फीट की गहराई में जाकर शव बाहर निकाला।

पुलिस की जानकारी के अनुसार यह युवक सोनू गुर्जर पुत्र लादूलाल गुर्जर निवासी मोतीपुरा थाना जहाजपुर है। दरअसल यह युवक मंगलवार दोपहर बनास नदी में डूब गया था। जानकारी में सामने आया कि युवक ने छलांग लगाई थी। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। पुलिस ने शुरुआती तौर पर अपने स्तर पर शव खोजने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिलने पर अजमेर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। जहां एनडीआरएफ की टीम ने बुधवार को दूसरे दिन ऑक्सीजन सिलेंडर लगाकर 50 फीट की गहराई में जाकर शव को खोज निकाला। बताया गया कि मृतक शराब के नशे में था।

तभी उसने छलांग लगाई और उसकी पिछले साल ही शादी हुई है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक सोनू अपने किसी साथी के साथ बाइक पर बैठकर पुलिया की ओर गया था। इस दौरान उसने पेशाब करने की बात कहकर बाइक रूकवाई और नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने नदी में कूदने की रिपोर्ट दी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d