Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationघरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं लोग, सुबह 11 बजे...

घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं लोग, सुबह 11 बजे तक हुआ मतदान


Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव के तहत लोग अब घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। वहीं पिछले दो घंटे के भीतर मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है।

जबकि इससे पहले सुबह 7 बजे शुरू हुए मतदान की गति काफी धीमी थी। पिछले दो घंटे के भीतर 8.53 फीसदी मतदान हुआ। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। मतदान केंद्रों पर सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं। जहां लोग मतदान के बाद अपनी फोटो ले रहे हैं। इसी तरह स्काउट गाइड के सदस्य भी मतदाताओं को सहयोग कर रहे हैं। मतदान केंद्र परिसर के भीतर लगे काउंटर पर मौजूद कर्मचारी मतदाताओं को मार्गदर्शन दे रहे हैं। इस दौरान बुजुर्ग, युवा, महिलाओं ने पहुंच कर मतदान किया। दिव्यांग मतदाताओं के लिए ट्राई साइकिल की व्यवस्था की गई। जिसकी मदद से उन्हें मतदान केंद्र तक ले जाया गया। सुबह 11 बजे तक समूचे विधानसभा क्षेत्र में 22.66 फीसदी मतदान हुआ है। इस अनुसार 68 हजार 590 लोगों ने मतदान किया। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी ने भी अपने गांव में मतदान किया।

वही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी समूचे केंद्रों पर नजर बनाए हुए हैं। बता दे कि विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 2 हजार 743 मतदाता है। वही मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए शहर में कई थीम आधारित मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d