Deoli News 13 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय सीट पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के तहत बुधवार सुबह 9 बजे तक विधानसभा क्षेत्र का मतदान प्रतिशत सामने आया है, जो काफ़ी कम है।
उपखंड अधिकारी कार्यालय देवली की सूचना के मुताबिक सुबह 7 से शुरू हुए मतदान के तहत 9 बजे तक 25 हजार 835 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह 8.53 फीसदी मतदाता वोट डाल चुके हैं। जबकि विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 2 हजार 743 मतदाता है। बता दे कि कांग्रेस के कस्तूरचंद मीना, बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर और दोनों प्रत्याशियों कौन निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा टक्कर दे रहे हैं। हालांकि मतदान की गति काफी धीमी है। मतदान केंद्रो पर इक्के दुक्के ही मतदाता नजर आए। निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार मतदान केंद्रों पर सख्ती है। फिर भी मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल ले जाने के वीडियो, फोटो सामने आए हैं।



