Deoli News 12 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली है। देवली शहर के लिए कुल 14 बूथ बनाए गए हैं। जिन पर मतदाता मतदान कर सकेंगे।
इस दौरान सुबह 7 से शाम के साथ 6 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। प्रशासन द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम कर मतदाताओं को लगातार जागरूक किया गया है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता हरीश चंद मीणा के सांसद बन जाने के कारण यह सीट खाली हुई थी। जिस पर उपचुनाव हो रहे है। विधानसभा में वर्तमान में कुल 3 लाख 2 हजार 721 मतदाता है, जो अपने मत का प्रयोग करेंगे। गौरतलब है कि 2008 में परिसीमन के बाद यह सीट देवली-उनियारा विधानसभा सीट बनी। पहली बार 2008 में रामनारायण मीणा कांग्रेस से विधायक बने। जबकि 2013 के चुनाव में राजेंद्र गुर्जर बीजेपी से विधायक बने। वहीं 2018 में कांग्रेस के हरीश मीणा विधायक बने। 2023 में भी कांग्रेस के हरीश मीणा को जीत मिली थी। लेकिन वे सांसद निर्वाचित हो गए।



