Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeElection Newsकांग्रेस प्रत्याशी ने कई पंचायतों में किया जनसंपर्क

कांग्रेस प्रत्याशी ने कई पंचायतों में किया जनसंपर्क


Deoli News 12 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के तहत मतदान से एक दिन पूर्व मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूर चंद मीणा ने कई ग्राम पंचायतों में जनसंपर्क किया।

इसे लेकर कांग्रेस प्रत्याशी उनियारा कार्यालय से जनसंपर्क के लिए रवाना हुए। उन्होंने पलाई, बोसरिया, नगरफोर्ट, सीतापुरा, नासिरदा, दूनी सतवाडा समेत कई ग्राम पंचायत में व्यक्तिगत तौर पर मतदाताओं से मिलकर जनसंपर्क किया और स्वयं के पक्ष में मतदान किए जाने का आग्रह किया। गांव में उनके समर्थकों ने उन्हें माला पहनाई तथा स्वागत भी किया। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूरचंद मीणा स्थानीय प्रत्याशी है। पहली बार कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय प्रत्याशी को टिकट दिया है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d